फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोरे होने की चाहत बिगाड़ रही युवाओं की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्स के फार्माकोलॉजी विभाग के शोध में खुलासा : सामयिक कॉर्टिकोस्टेरॉइड के अधिक इस्तेमाल से 120 लोगों में मुंहासे और त्वचा की लालिमा जैसी समस्या
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। अगर आप भी गोरे होने के लिए मेडिकल स्टोर से क्रीम (सामयिक कॉर्टिकोस्टेरॉइड) खरीदकर लगाते हैं तो सतर्क हो जाइए। बिना डॉक्टरी सलाह के ऐसे क्रीम का अधिक इस्तेमाल आपकी सूरत बिगाड़ सकते हैं। जिम्स के फार्माकोलॉजी विभाग के शोध में यह बात सामने आई है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर देखकर या किसी के कहने पर लोग सामयिक कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स वाले क्रीम इन दिनों अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह नहीं ले रहे है। इससे उनके चेहरे पर संक्रमण, मुहासे और छाले जैसी समस्याएं आ रही हैं। ऐसे क्रीम का इस्तेमाल युवा अधिक कर रहे हैं।
विज्ञापन


फार्माकोलॉजी विभाग की प्रमुख और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एकता अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने सामयिक कॉर्टिकोस्टेरॉइड के उपयोग से होने वाले त्वचा पर प्रभाव का शोध किया। इसमें उन्होंने पाया कि इस क्रीम के हानिकारक पहलू भी हैं। उन्होंने 120 लोगों को शोध में शामिल किया और क्रॉस-सेक्शनल अध्ययन पर आधारित निष्कर्ष हाल ही में अफ्रीकी जर्नल ऑफ बायोमेडिकल रिसर्च में प्रकाशित हुए थे।

25 से 40 आयु वर्ग के लोग अधिक कर रहे इस्तेमाल


डॉ. एकता ने बताया कि अध्ययन से पता चला कि 25 से 40 साल तक के लोग सामयिक स्टेरॉयड क्रीम का उपयोग अधिक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें खास बात यह है कि अधिकतर क्रीम का प्रयोग करने वाले लोग दुकानदारों या परिचितों और बिना डॉक्टरी सलाह वाले थे। शोध में एरिथेमा (त्वचा की लालिमा) के 73 फीसदी मामलों में देखे गए। मुंहासे की समस्या 69 प्रतिशत लोगों में पाई गई। अध्ययन में शामिल 57 फीसदी ने बताया कि स्टेरॉयड यौगिक बीटामेथासोन डिप्रोपियोनेट का सबसे अधिक प्रयोग किया।
विज्ञापन

बिना डॉक्टर की सलाह के न करें इस्तेमाल

डॉ. एकता अरोड़ा ने बताया कि सामयिक कॉर्टिकोस्टेरॉइड का उपयोग केवल उचित चिकित्सीय सलाह के बाद किया जाना चाहिए। जब इनका प्रयोग किया जाता है तो वे लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं और मौजूदा त्वचा की स्थिति को खराब कर सकते हैं। यह कॉस्मेटिक या फेयरनेस उत्पाद नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें