फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्रॉपआउट दर को कम करने को विभाग ने शुरू किया ट्रैकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ाई पर शिक्षा विभाग की नजर, कक्षा 5 और 8 पास छात्रों का तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड
विज्ञापन

-परिवारों से संपर्क कर दोबारा स्कूल से जोड़ने का किया जाएगा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी।
गौतमबुद्ध नगर जिले के सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से पास होने वाले बच्चों की अब बीच में पढ़ाई न छूटे और ड्रॉपआउट दर को कम हो सके, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष विद्यार्थी ट्रैकिंग अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत कक्षा 5 और कक्षा 8 पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का विस्तृत डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इससे यह पता लगाया जाएगा कि बच्चों ने आगे किस विद्यालय में प्रवेश लिया है।



प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विद्यालय से पास-आउट होने वाले सभी बच्चों का पूरा विवरण तैयार करें। इस डेटा को प्रेरणा पोर्टल और यूडीआईएसई जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट किया जा रहा है। इसमें छात्र का नाम, अभिभावक का मोबाइल नंबर, पता और नए विद्यालय में नामांकन की स्थिति दर्ज की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बच्चे कक्षा 5 या 8 के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां और जागरूकता की कमी इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। नई व्यवस्था के तहत यदि कोई बच्चा अगली कक्षा में दाखिला नहीं लेता है तो विभाग की टीम सीधे उसके परिवार से संपर्क करेगी और बच्चे को दोबारा स्कूल से जोड़ने का प्रयास करेगी। इसके अलावा विभाग कक्षा 5 और 8 पास छात्रों की टीसी और परीक्षा परिणाम सूची का मिलान नजदीकी उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रवेश रिकॉर्ड से भी करेगा। इससे उन बच्चों की पहचान आसानी से हो सकेगी जिन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बच्चे को शिक्षित करना सरकार का लक्ष्य : सरकार का लक्ष्य है कि हर छात्र-छात्रा को अनिवार्य रूप से शिक्षा का लाभ मिल। इसके लिए हर छात्र को स्कूल से जोड़ा जा रहा है। विभाग की ओर से कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं। ड्रॉप आउट छात्रों की लिस्ट बनाकर उन्हें स्कूलों से जोड़ा जा रहा है। - राहुल पंवार,बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें