फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी ने मारी थी माली को गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
नोएडा। पिछले सप्ताह सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास माली को गोली मारकर घायल करने की घटना का कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माली की बेटी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपी युवक प्रेमिका की शादी दूसरे जगह तय करने से नाराज था। गिरफ्तार आरोपियों का एक साथी फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने माली कृष्ण कुमार को गोली मार दी थी। माली की पत्नी की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास से होशियारपुर निवासी राहुल और मोरना निवासी प्रवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राहुल ने बताया कि वह और कृष्ण की बेटी एक दूसरे से प्यार करते हैं। कृष्ण ने उसकी शादी बरेली में तय कर दी है। इससे नाराज होकर दोस्त प्रवेंद व अंकित के साथ मिलकर उसने कृष्ण को जान से मारने के लिए गोली चलाई थी। कृष्ण को मरा समझकर आरोपी भाग निकले थे। ग्राम सोरखा निवासी अंकित अभी फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें