फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास की तिथि जल्द होगी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास जल्द कराने की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार की तरफ से एयरपोर्ट का ब्योरा मांगा गया है, जिसे प्रदेश सरकार ने भेज दिया है। शिलान्यास की तिथि का एलान जल्द हो सकता है। देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट की नींव रखने के लिए प्रधानमंत्री जेवर आएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम साइट पर ही होने की संभावना है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले ही 29,500 करोड़ रुपये के एयरपोर्ट की नींव रखवाने की कोशिश में जुटी है। शिलान्यास की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के पहले चरण की 1334 हेक्टेयर जमीन हाल ही में नागरिक उड्डयन विभाग से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के (नियाल) के नाम ट्रांसफर हो चुकी है। नियाल इस जमीन को तय समयावधि के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को लीज पर देने जा रहा है। जेवर बांगर में विस्थापन का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। अब सिर्फ दो परिवार ही बचे हैं। प्रशासन उनको विस्थापित करने के लिए प्रयासरत है। नोएडा एयरपोर्ट की साइट खाली हो चुकी है। इस बीच केंद्र सरकार से नोएडा एयरपोर्ट का ब्योरा भी मांगा है। अब तक का अपडेट बताने को कहा है।
हालांकि, नोएडा के साथ ही देशभर से उन सभी एयरपोर्ट का ब्योरा मंगवाया है, जिनका शिल्यान्यास होना है या फिर काम पूरा हो चुका है। नोएडा एयरपोर्ट का अपडेट बनाकर नियाल ने प्रदेश सरकार और वहां से केंद्र सरकार को भेज दिया गया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र से इसके शिलान्यास को जल्द हरी झंडी मिलेगी। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री भी यहां आएंगे। कुछ और परियोजनाएं भी इसके साथ ही शुरू की जा सकती हैं। कार्यक्रम कराने के लिए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी की तलाश चल रही है। एक सप्ताह में इसकी कंपनी भी फाइनल हो जाएगी।
विज्ञापन

42 उद्यमियों को यीडा ने दिया अंतिम मौका
यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंड योजना के कुल 42 आवंटियों को आवंटन राशि जमा करने के लिए अंतिम मौका दे दिया है। प्राधिकरण ने इन आवंटियों से 11.5 फीसदी ब्याज सहित भुगतान 31 अगस्त तक करने को कहा है। प्राधिकरण ने इस अवधि के बाद आवंटन निरस्त कर देने की चेतावनी दी है। यीडा ने अपैरल पार्क, एमएसएमई क्लस्टर व हैंडीक्राफ्ट क्लस्टर योजना के तहत भूखंड आवंटित किए थे। उनमें से 42 आवंटियों ने अभी तक आवंटन राशि भी जमा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें