जिब्रान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक।
मथुरा। अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग (एपीसीएल-8) के रोमांचक मुकाबले में डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत में डेयरडेविल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
किंग्स इलेवन की टीम निर्धारित 19 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कृष्णवीर ने सर्वाधिक 42 रन, ऋषि ने 20 तथा योगेश यादव ने 29 रन का योगदान दिया। डेयरडेविल्स की ओर से गेंदबाज अमित चौधरी ने 3, अजय ठाकुर ने 2 जबकि जिब्रान और मोंटी ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेयरडेविल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट मोंटी के रूप में जल्दी गिर गया। इसके बाद क्रीज़ पर आए सुमित रावत ने जिब्रान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। जिब्रान ने 54 रन और सुमित ने 52 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच जिब्रान को हरेंद्र शर्मा, संरक्षक सौरभ श्रीवास्तव और एपीसीएल के सचिव राकेश यादव ने प्रदान किया। संचालन नितिन कटरा एवं माधव गौतम ने किया। अंपायर की भूमिका मनोज यादव और प्रमोद यादव ने निभाई। स्कोरिंग अनुराग चौहान और अकरम खान ने की। इस दौरान पुरुषोत्तम सिंह, गौरव कवि, शैलेश दुबे, श्रेय शर्मा, पूरन प्रताप, विनोद शर्मा, विजय सिंह देव, टोनी आदि मौजूद रहे। संवाद