यमुना सिटी (संवाद)। भीम दल अखाड़ा की ओर से 31 अक्तूबर को माहेश्वरी फार्म हाउस में दंगल प्रतियोगिता कराई जाएगी। आयोजकों ने बताया कि समिति दंगल की तैयारियों में जुटी है। दंगल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को दंगल केसरी की उपाधि के साथ नगद इनाम दिया जाएगा। आयोजकों का उद्देश्य दंगल के माध्यम से कुश्ती को बढ़ावा देना और पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।