नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बन रहे इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी ने स्कूल प्रबंधन को मार्च में स्टेडियम तैयार कर हैंडओवर करने का समय दिया है। अलंकार योजना के तहत बनाए जा रहे इस स्टेडियम से स्कूल के विद्यार्थियों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। स्टेडियम में कबड्डी, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल जैसे खेलों के लिए कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। इससे इन खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में ही अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। राजकीय इंटर कॉलेज की वरिष्ठ लेक्चरर डॉ. ऋतु सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी की ओर से मार्च में स्टेडियम हैंडओवर करने की बात कही गई है। ब्यूरो