मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ विराट ने शनिवार को होटल कॉनवे में डांडिया नाइट का आयोजन किया। इसमें रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोहा। मुख्य अतिथि के रूप में दीवान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एके दुबे और नूपुर दुबे रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शिक्षक दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रिंसिपल एसके दुबे, ऋतु रस्तोगी, सिल्की गुप्ता, स्वाति गर्ग और छवि गुप्ता सहित अन्य सम्मानित किए गए। अध्यक्षता भरत राम अग्रवाल ने की। संचालन चेयरपर्सन प्राची गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में राजुल अग्रवाल, सिमरन गोयल, सोनिया सिंघल, शिवांगी जिंदल, पारुल मित्तल, तनु अग्रवाल, रागिनी गर्ग, शैली सिंघल, सौम्या अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। संवाद