श्री रामलीला कमेटी बाजार की ओर रजबन में होने वाली रामलीला के तहत आज भूमि पूजन का आयोजन किया गया
मेरठ। रामलीला कमेटी रजबन बाजार की ओर से फुटबॉल ग्राउंड में भूमि पूजन किया गया। समारोह की शुरुआत पंडित रमाशंकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा से की। सभी सदस्य लकड़ी के स्तंभ को लेकर रामलीला स्थल पहुंचे। विधिविधान से स्तंभ को जमीन में स्थापित किया गया। इस कार्य के साथ ही इस वर्ष की रामलीला के आयोजन का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष राजेश यादव, मुख्य संरक्षक सुधीर रस्तोगी, केवल कृष्ण शर्मा, महामंत्री सुनील कनौजिया, कोषाध्यक्ष सुधीर भटनागर, रजनीश यादव, श्याम मदन, दीपक मुखी सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। ब्यूरो