फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी और रेलवे की क्रिकेट टीमें पहुंचीं, जिले में व्यवस्था न होने के कारण दिल्ली में ठहराई गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : 2 से 5 नवंबर तक यूपी और रेलवे के बीच होगा टेस्ट मैच, आज से अभ्यास शुरू करेंगी टीमें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 2 नवंबर से शुरू हो रही अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए यूपी और रेलवे की टीमें बृहस्पतिवार को पहुंच गईं। जिले के होटलों में व्यवस्था नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को दिल्ली में ठहराया गया है। यूपी टीम शुक्रवार को सुबह 9 बजे से अभ्यास करेगी। रेलवे टीम दोपहर बाद अभ्यास में जुटेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पूरी तैयारी कर ली हैं। 5 नवंबर तक बीसीसीआई की ओर से चार दिवसीय टेस्ट ट्रॉफी कराई जाएगी।
यूपी क्रिकेट एसोसिएशन और जिला क्रिकेट एसोसिएशन मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य केएल तेजवानी ने बताया कि शुक्रवार को यूपी व रेलवे के खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अभ्यास शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि मेरठ में यूपी व कर्नाटक के बीच चल रहा मैच बुधवार को पूरा हो गया। उसके बाद यूपी टीम बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंची।
विज्ञापन

बारिश न बिगाड़ दे खेल
ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सुविधाओं को देखते हुए करीब एक वर्ष बाद फिर बीसीसीआई ने भरोसा जताया है। बृहस्पतिवार को हुई बूंदाबांदी ने आयोजकों के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, पिछले साल न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान टेस्ट मैच के दौरान हुई बारिश के बाद स्टेडियम सुखाने की सुविधा तक नहीं थी। इससे काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन

फ्री होगी एंट्री
मैच देखने के लिए जिले के लोगों को कोई पास या टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। लोग बिना पास के इस मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। हालांकि इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट मैदान की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है। यहां पर हुए मैचों का रिकॉर्ड देखें तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए वरदान साबित हुई है। मौसम में नमी को देखते हुए मैच की शुरूआत में पहले एक घंटे गेंदबाजों को कुछ मदद जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें