फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 माह पहले हुई थी शादी, आए दिन होता था पति पत्नी का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के सद्दीकनगर में मंगलवार रात को ज्वलनशील पदार्थ डालकर युवक के खुद को आग लगाने के मामले में पुलिस को परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस ने मृतक टिंकू की पत्नी से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि टिंकू शराब पीने का आदी था। कंकरखेड़ा मेरठ निवासी पूजा से उसकी शादी करीब 10 माह पूर्व ही हुई थी। शराब पीने को लेकर उसकी आए दिन पत्नी से कहासुनी होती रहती थी। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि टिंकू मूल रूप से मेरठ सरधना के बहादुरपुर गांव का रहने वाला था। नौकरी के लिए दोनों गाजियाबाद में आकर रहने लगे थे। पूजा ने पुलिस को बताया कि टिंकू कई बार उसको पीटता था, इसलिए उसने दरवाजा नहीं खोला तो गुस्से में आकर उसने यह कदम उठा लिया।
पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। फुटेज में वह खुद को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाता दिख रहा है। आसपास के लोगों के भी पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ हुई है। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसको दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया गया। उसकी मौत हो गई। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। वह अस्पताल पहुंच गए थे। पोस्टमॉर्टम के बाद वह शव को लेकर अपने घर चले गए। उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं दी। यदि वह कोई शिकायत देते हैं तो कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें