वार्ड 12 के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
जेवर नगर पंचायत के सभासद के लिए 5 मई को होंगे मतदान
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर नगर पंचायत के उपचुनाव में तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया की जानी थी लेकिन एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं कराया, जिसके बाद तीनों प्रत्याशियों के बीच अब चुनावी मुकाबला होगा।
इन तीनों को मंगलवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे, जिसके बाद यह अपना प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। नगर पंचायत, जेवर के वार्ड-12 में सभासद के पद के लिए उपचुनाव होने हैं। जेवर तहसील के देवेश गोयल, पराग और मोहित के बीच अब चुनावी मुकाबला होगा और मतदान के आधार पर जीत-हार की घोषणा की जाएगी। मंगलवार को नाम वापसी होने थे लेकिन तीनों प्रत्याशी मैदान में डटे रहे और नाम वापसी नहीं हुई। 21 अप्रैल को उन्हें चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। 5 मई को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 7 मई को मतगणना होगी और विजेता की घोषणा कर दी जाएगी।