फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सैलोटी के मुख्य रास्ते की हालत जर्जर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव सैलोटी में फिरनी वाले रास्ते की हालत इतनी खराब है कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। रास्ते में हर समय रहने वाले जलभराव और कीचड़ के चलते लोग फिसलकर गिर पड़ते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद इस तरफ न तो ग्राम पंचायत का ध्यान है और न ही लोकनिर्माण विभाग का। लोगों में इस समस्या को लेकर रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी की है, लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

रसूलपुर व बामनीखेड़ा रेलवे लाइन के ऊपर पुल का निर्माण कार्य चलने के कारण हसनपुर व बैंसलात के गांवों की तरफ जाने वाले सारे वाहन भी इसी गांव के रास्तों से होकर निकलते हैं। ऐसे में रास्ते की हालत खराब होने से लोगों को और भी परेशानी बढ़ रही है। लोगों द्वारा हर रोज सरपंच से इसे बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
वर्जन-
सैलोटी गांव का यह मुख्य रास्ता है। पूरी फिरनी से होकर रास्ता गुजरता है। इस की हालत बेहद खराब है। रास्ते में हर समय पानी भरा रहता है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं तथा उनमें भी पानी भरा रहता है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। इस रास्ते की सुधा लेनी चाहिए। - रामपाल, ग्रामीण
विज्ञापन

इस रास्ते की हालत इतनी खराब है कि आए दिन बुजुर्ग व बच्चे फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस रास्ते का निर्माण होना बेहद जरूरी है। बाहर के लोग भी यहां से गुजरते हैं। यह रास्ता कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। - प्रीतम, ग्रामीण
रास्ते की हालत के बारे में जानकारी नहीं है। अधिकारियों से मौका मुआयना कराकर सड़क को जल्द बनवाया जाएगा। इसमें जो भी दिक्कतें आ रही हैं, पता लगाकर उसे दूर किया जाएगा। - एनएस यादव, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें