ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डी पार्क की हालात खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि पार्क में मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जोकि आए दिन निवासियों पर हमला कर देते हैं। निवासी मनीष ने बताया कि डी पार्क के पास विभिन्न सोसाइटी बनी हुई हैं, जिनमें हजारों लोग रहते हैं। ऐसे में लोग सुबह और शाम के समय टहलने या एक्सरसाइज करने के लिए पार्क में जाते हैं, लेकिन पार्क की हालत खराब होती जा रही है। जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है। इन समस्याओं को लेकर कई बार का प्राधिकरण के अधिकारियों शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी आकर सर्वे करके चले जाते हैं। समस्या का अभी तक समाधान नहीं किया गया है। ब्यूरो