फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाजारों और मॉल पर चढ़ा प्यार का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे के लिए खास तैयारी, लाल रंग की चमक, दिल के आकार की सजावट और रोमांटिक थीम पर सजावट
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। वेलेंटाइन डे से पहले बाजारों और मॉल पर प्यार खुमार चढ़ गया है। हर तरफ लाल रंग की चमक, दिल के आकार की सजावट और रोमांटिक थीम लोगों को आकर्षित कर रही है। कुछ मॉल को लाल गुब्बारों, दिल के कटआउट और गुलाबों से सजाया गया है। कुछ मॉल में हार्ट थीम डेकोरेशन और सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं जहां युवा जोड़े तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। कुछ जगहों लव इन द एयर थीम पर आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन




किस डे पर बृहस्पतिवार को बाजारों में खरीदारी तेज हो गई। सबसे ज्यादा भीड़ लाल रंग के गिफ्ट की दुकानों पर रही। गुलाब, टेडी बियर, चॉकलेट, हार्ट शेप कुशन और लाल रंग की ड्रेस की मांग अधिक रही। गिफ्ट शॉप संचालकों का कहना है कि इस बार युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के फूल विक्रेताओं के अनुसार, लाल गुलाब की मांग सबसे अधिक है और कीमतों में भी हल्की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें