गाजियाबाद। लावारिस कुत्तों के बंध्याकरण के लिए निगम की ओर से विजयनगर में तैयार किया जा रहा तीसरा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर जनवरी तक पूरा हो जाएगा। इसको लेकर निगम की ओर से कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि तीसरा सेंटर बनने के बाद उसमें 50 लावारिस कुत्तों का बंध्याकरण हो सकेगा।
उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज ने बताया कि लगभग 2 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से विजयनगर जोन के सिद्धार्थ विहार में बन रहा तीसरा एबीसी सेंटर जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रख गया है। 299.45 स्क्वायर मीटर में बन रहे सेंटर की निर्माण संबंधित समस्त कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसके भवन का निर्माण भी पूरा हो चुका है। भवन में इलेक्ट्रिक तथा प्लंबिंग का कार्य चल रहा है। इसके बनने के बाद प्रतिदिन 100 से अधिक लावारिस कुत्तों का बंध्याकरण हो सकेगा।