फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Green Belt:30 करोड़ से हरी-भरी होंगी शहर की ग्रीन बेल्ट और पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण शहर की ग्रीन बेल्ट और पार्कों को हरा-भरा करने पर 30 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्राधिकरण ने इन काम की निविदा निकाली हैं। दावा किया है कि एक माह में निविदा की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू होगा। ग्रेनो के 24 से अधिक सेक्टर और मुख्य स्थानों की ग्रीन बेल्ट व पार्काें का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिस कंपनी को टेंडर मिलेगा, उसी पर दो साल तक रखरखाव की भी जिम्मेदारी होगी। दूसरे चरण में ग्रेनो वेस्ट में काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रेनो अपनी हरियाली के लिए जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से हरियाली गायब हो रही है। ग्रीन बेल्ट और पार्कों को विकसित नहीं किया जा रहा है। देखरेख के आभाव में हरियाली गायब हो चुकी है। वहीं, मुख्य स्थानों पर भी हरियाली नहीं हैं। पेड भी सूख गए हैं। अब प्राधिकरण ने हरियाली पर 100 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला लिया है। अफसरों ने बताया कि इस धनराशि से शहर की ग्रीन बेल्ट, पार्क और सेंट्रल वर्ज को हरा भरा किया जाएगा। पहले चरण में 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से पौधरोपण, पार्कों का सौंदर्यीकरण, चहारदीवारी व फुटपाथ की मरम्मत की जाएगी। अफसरों ने बताया, शहर के 24 से अधिक सेक्टरों के साथ मुख्य स्थानों पर काम होगा। इनमें सेक्टर ओमीक्रॉन-1 व 2, डेल्टा-2, म्यू-2, नॉलेज पार्क-2, म्यू-1, गामा-1, गामा-2, चाई-5, पाई-1 व 2, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के आसपास, प्रस्तावित नाइट सफारी की ग्रीन बेल्ट, सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की सड़क, जू-1 व 2, सिग्मा-1, 2, 3 व 4, सेक्टर ईकोटेक-10, नॉलेज पार्क-3, चाई-4, ईकोटेक-11, पी-3 व सेक्टर-3 शामिल हैं। यहां पौधरोपण के साथ सिविल कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें