यमुना सिटी (संवाद)। गौड़ यमुना सिटी में गणेश पूजा के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण प्रतियोगिता हुई। इसमें 30 से 40 बच्चों ने मिट्टी से गणेश की प्रतिमाएं बनाईं। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पेंसिल, पेन और पढ़ाई से जुड़ी अन्य सामग्री उपहार में दी गई।