ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोपहर बाद करीब 3 बजे सीएम एयरपोर्ट पहुंचे। फिर हेलीकॉप्टर से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां प्रेरणा विमर्श-2026 कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम हेलीकॉप्टर से नोएडा के शिल्प हाट के हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से सेक्टर-51 स्थित पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा के घर पहुंचे थे। वहां से सीएम वापस हेलीकॉप्टर से जीबीयू पहुंचे। जीबीयू में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक करने के बाद सीएम सड़क मार्ग से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे और विमान से लखनऊ रवाना हो गए। ब्यूरो