नोएडा (संवाद)। सेक्टर-34 स्थित आरडब्ल्यूए कम्युनिटी सेंटर में प्रीत मंच नोएडा का 34वां दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों और उनके परिवारों ने एक साथ दीपावली मनाई। मुख्य अतिथि मथुरा के विधायक व भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री राजेश चौधरी रहे। समारोह में बच्चों ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।