नोएडा (संवाद)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने खाताधारकों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप आधारित नई सेवा शुरू की है। इसका लाभ नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय के करीब 11 लाख खाताधारकों को भी मिल सकेगा। इसके माध्यम से कर्मचारी घर बैठे अपने पीएफ खाते का बैलेंस, पासबुक और पिछली पांच लेनदेन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। नई सुविधा के तहत खाताधारकों को ईपीएफओ के निर्धारित व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजकर जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।