फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज ट्रैक्टर प्लांट का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- यमुना सिटी के सेक्टर-8डी में होगा कार्यक्रम, लखनऊ से वर्चुअल जुड़ेंगे योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

- 1,220 करोड़ रुपये का होगा निवेश, करीब 2,400 लोगों को मिलेगा रोजगार
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने जा रही है। यहां 1,220 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ट्रैक्टर निर्माण प्लांट का शिलान्यास बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वह लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहेंगे।

यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, फोर्ड और न्यू हॉलैंड कंपनियों के संयुक्त उद्यम सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को इस प्लांट की स्थापना और संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए सेक्टर-8डी में जमीन आवंटित की गई है। प्लांट के शुरू होने से करीब 2,400 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इसके अलावा एस्कॉर्ट्स-कुबोटा का ट्रैक्टर निर्माण प्लांट भी यमुना सिटी में प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र ट्रैक्टर निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौड़ अंडरपास का भी कर सकते हैं लोकार्पण

मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गौड़ अंडरपास का लोकार्पण भी कर सकते हैं। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अंडरपास का फिलहाल ट्रायल चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब औपचारिक लोकार्पण होना बाकी है। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मुख्यमंत्री के हाथों इसका लोकार्पण कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें