फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेड शो की तैयारियों का जायजा लेने कल आएंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगे और स्टॉल लगाने वाले लोगों की जानकारी लेंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर ग्रेटर नोएडा आएंगे। करीब दो घंटे तक बैठक करेंगे। वह आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगे और स्टॉल लगाने वाले लोगों की जानकारी लेंगे। ट्रेड शो के उद्घाटन अवसर पर सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले उद्यमियों के बारे में भी जानकारी लेंगे।
समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी विभागों के प्रमुख सचिव, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहेंगे। पीएम के आगमन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी 24 सितंबर को एक बार फिर ग्रेटर नोएडा आएंगे और 25 सितंबर तक यहीं रहेंगे। डीएम मेधा रूपम का कहना है कि अभी सीएम और पीएम के कार्यक्रम का लिखित आदेश नहीं आया है। प्रशासन की ओर से सीएम और पीएम के आगमन को सफल बनाने की पूरी तैयारियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शो में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
ट्रेड शो के उद्घाटन के अवसर पर सुरक्षा की कमान चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे। इनमें आठ डीसीपी, नौ एडीसीपी, 37 एसीपी, 70 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक और सैकड़ों सिपाही शामिल हैं। पीएसी की सात कंपनियां भी तैनात रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक हजार से अधिक पुलिस जवान अन्य जनपदों से बुलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर से आने की संभावना है लेकिन पुलिस और प्रशासन ने सड़क मार्ग से आने की भी वैकल्पिक तैयारियां पूरी कर ली है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें