फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वासुदेव वाटिका में सीईओ को मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नवागत सीईओ सूरज पटेल ने मंगलवार को गोकुल स्थित निर्माणाधीन वासुदेव वाटिका परियोजना कार्य की प्रगति परखी। इस दौरान आरसीसी मिश्रण का परीक्षण और लाल पत्थर की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने को कहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, गोकुल बैराज के निकट लगभग 32 एकड़ भूमि में 45 करोड़ रुपये की लागत से वासुदेव वाटिका परियोजना विकसित की जा रही है। सीईओ ने निर्माण कार्य की गति, डिजाइन और प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता परखी। साइट पर ग्रिट में डस्ट की अधिकता मिलने पर उन्होंने हटाने को कहा। वहीं एम्फीथियेटर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद संशोधन करना कठिन होता है। इसलिए कार्य के दौरान ही हर पहलू की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। आरसीसी मिश्रण का परीक्षण और लाल पत्थर की गुणवत्ता की जांच के लिए भी कहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधारोपण, जल व्यवस्था, पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें