फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोगों का दावा... ठेकेदार ने खुद को लगाई आग, जलता हुआ ऊपर-नीचे भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठाला की चार मंजिला फैक्टरी में काम लगने का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रिठाला की फैक्टरी में आग लगाई गई या शार्ट सर्किट या किसी दूसरी वजह से आग लगी पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, सूत्रों का दावा है कि फैक्टरी मालिक का कर्मचारियों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में ठेकेदार बातचीत के लिए मालिक के पास आया था।
मालिक ने पैसे देने से इंकार किया तो ठेकेदार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगी ली। इसके बाद वह जलता हुआ ऊपर-नीचे भागा, जिससे पूरी फैक्टरी में आग लग गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारी जानकारी न होने की बात कर रहे हैं। वहीं, दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भी ऐसी जानकारी मिली है, लेकिन इसकी जांच होगी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि मालिक ने कर्मचारियों को पैसे देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद ही ठेकेदार ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी के मालिक से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फैक्टरी से क्राइम टीम व एफएसएल ने सैंपल उठाए हैं। आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है। फैक्टरी मालिक और बाकी लोगों से पूछताछ के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। इमारत में काम करने वाले बाकी मजदूरों से बयान लेकर उनसे बातचीत की जा रही है। पुलिस टिशू फैक्टरी के मालिक आनंद और रूम फ्रेशनर फैक्टरी के मालिक राकेश से पूछताछ कर तथ्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें