फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंबे की पुलिया टूटी, रात के अंधेरे में कई बार हो चुके हैं हादसे

विज्ञापन
पुलिया पर बाउंड्री और दिशा सूचक बोर्ड न होने से बढ़ रहा है हादसों का खतरा
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। नगला हुकुम सिंह से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर बंबे की पुलिया के पास सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। पुलिया पर बाउंड्री नहीं है और कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं रात होने पर यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं और कई बार वाहन चालक बंबे में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

नगला हुकुम सिंह निवासी पवन चौधरी और गुलाब चौधरी ने बताया कि यह मार्ग जेवर एयरपोर्ट और जेवर तहसील जाने के लिए एक प्रमुख मार्ग है। आसपास के गांवों में रहने वाले लोग जेवर, टप्पल और हरियाणा की ओर जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी इस मार्ग पर न तो स्ट्रीट लाइट है और न ही तो यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं। पिछले कई महीनों से बंबे की पुलिया टूटी होने के कारण यहां पर कई हादसे भी हो चुके हैं। लोगों ने मांग की है कि यहां पर जल्द से जल्द डिवाइडर बनाया जाना चाहिए, जिससे कि हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें