फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कम रोशनी से एयरपोर्ट पर नहीं हुआ कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ठीक रहा तो आज होगा टेस्ट, सभी मानक सही मिलने पर मिलेगा एयरोड्रम लाइसेंस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।
कम रोशनी व खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार को नोएडा एयरपोर्ट पर होने वाला कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट स्थगित हो गया। अब शुक्रवार को यदि मौसम ठीक रहा तो रनवे पर रडार समेत अन्य तकनीकी टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सुबह से ही क्षेत्र का मौसम खराब रहा और रोशनी भी टेस्ट के लिए अनुकूल नहीं रही। ऐसे में कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट को टाल दिया गया। शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को भी टेस्ट दो घंटे तक किया जाना है। मौसम ठीक रहा तो टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। टेस्ट के दौरान एयरपोर्ट के रडार और संचार प्रणालियों के परखा जाएगा। इस दौरान जांच की जाएगी कि लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान सभी तरह की तकनीक का उपयोग हो रहा है या नहीं। कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट के सफल होने और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद डीजीसीए अपना प्रमाण पत्र देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें