फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैब चालकों की हड़ताल का ग्रेनो में रहा सीमित असर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कैब चालकों की देशव्यापी हड़ताल का ग्रेटर नोएडा में सीमित असर रहा। हड़ताल के बावजूद बड़ी संख्या में कैब चालकों की सेवाएं जारी रहीं। आम लोगों को आवागमन में कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई और यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही।
बता दें कि कंपनियों द्वारा अधिक कमीशन काटने, किराया न बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। ग्रेटर नोएडा में सभी चालक इसमें शामिल नहीं हुए। परी चौक, नॉलेज पार्क, अल्फा, बीटा और गामा सेक्टर में सुबह से ही कैब सेवाएं जारी रहीं। सेक्टर बीटा-1 निवासी अनुज शर्मा ने कहा कि सुबह कैब मिलने में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन कोई खास परेशानी नहीं हुई। छात्रा पूजा सिंह ने बताया कि हड़ताल की वजह से चिंता थी, लेकिन समय पर कैब मिल गई।
विज्ञापन

हड़ताल के समर्थक कैब चालकों ने कहा कि सभी चालकों के एकजुट न होने से आंदोलन कमजोर पड़ रहा है। कैब चालक अनिल कुमार ने बताया कि हम हड़ताल के समर्थन में हैं, लेकिन मजबूरी के कारण कई ड्राइवर काम कर रहे हैं। इससे हमारी मांगें दब रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, चालक इमरान खान ने कहा कि कंपनियां ज्यादा कमीशन काट रही हैं। किराया नहीं बढ़ रहा, इसलिए हड़ताल जरूरी है, लेकिन ग्रेटर नोएडा में पूरा समर्थन नहीं मिल पा रहा। कैब चालक सुनील यादव का कहना है कि घर चलाने की जिम्मेदारी है। अगर काम नहीं करेंगे तो परिवार पर असर पड़ेगा, इसलिए हड़ताल में शामिल नहीं हो पाए।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें