फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट सरीखे होंगे गोमतीनगर व अमौसी के बस अड्डे

विज्ञापन
बस अड्डों के उच्चीकरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ एवं अन्य।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। गोमतीनगर सहित प्रदेश के छह बस अड्डों को ओमेक्स ग्रुप का वेंचर बीटुगेदर पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक बनाएगा। बनने के बाद ये एयरपोर्ट सरीखे होंगे जहां यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमेक्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल की उपस्थिति में चार बस अड्डों का शिलान्यास किया।

एमडी मोहित गोयल ने बताया कि प्रदेश में परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेशभर में आधुनिक बस अड्डे बनाए जा रहे हैं। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किए जाने वाले छह बस अड्डों में लखनऊ का विभूतिखंड बस अड्डा, गाजियाबाद (ओल्ड), प्रयागराज (सिविल लाइंस) और अयोध्या धाम के बस अड्डे शामिल हैं।
विज्ञापन




एमडी ने बताया कि बीटुगेदर अमौसी बस अड्डे व कौशांबी (गाजियाबाद) बस अड्डे का भी विकास करेगा। लगभग 2700 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाले ये सभी छह बस अड्डे यात्री सुविधा व वाणिज्यिक गतिविधियों से युक्त होंगे। कार्यक्रम में बीटुगेदर के प्रेसिडेंट व बिजनेस हेड सुनील कुमार सोलंकी सहित परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर, प्रमुख सचिव परिवहन अमित गुप्ता उपस्थित रहे।





चार साल में होगा तैयार, मिलेंगी ये सुविधाएं



गोमतीनगर के विभूतिखंड में बस अड्डे का आधुनिकीकरण चार साल में पूरा होगा। यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एमडी मोहित गोयल ने बताया कि गोमतीनगर सहित सभी बस अड्डे पर ऑटोमेटेड टिकटिंग, डिजिटल शेड्यूल बोर्ड, एसी लाउंज, एस्केलेटर, लिफ्ट, स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम व चार्जिंग स्टेशन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां रिटेल आउटलेट्स, फूड कोर्ट, बैंक्वेट हॉल, स्टूडियो अपार्टमेंट भी होंगे।
विज्ञापन

बस अड्डों के उच्चीकरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ एवं अन्य। - फोटो : संवाद

बस अड्डों के उच्चीकरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ एवं अन्य। - फोटो : संवाद

बस अड्डों के उच्चीकरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ एवं अन्य। - फोटो : संवाद

बस अड्डों के उच्चीकरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ एवं अन्य। - फोटो : संवाद

बस अड्डों के उच्चीकरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ एवं अन्य। - फोटो : संवाद

बस अड्डों के उच्चीकरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ एवं अन्य। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें