फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर से लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला, पत्नी ने जताया कत्ल का शक

Sat, 01 Nov 2025 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बटाला। बटाला में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस लाइन स्थित न्यू मॉडल टाउन के नजदीक एक सुनसान जगह पर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला।
सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान वरिंदरपाल सिंह (38) निवासी प्रेम नगर, बटाला के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ममता ने बताया कि उसका पति वीरवार को ओट सेंटर से दवा लेने गया था। उसी दिन उनके बेटे का जन्मदिन था लेकिन देर रात तक पति घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उन्हें सूचना दी और शव की पहचान करवाई। शव उनके पति का ही निकला। ममता ने आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या की गई है।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करवाई गई। पुलिस की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। मृतक वरिंदरपाल सिंह उर्फ वीरू का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें