फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिहार की राजनीति में ‘नीले आकाश का सच’

विज्ञापन
विज्ञापन
-इस पुस्तक को पुरस्कृत करे केंद्र सरकार- राम बहादुर राय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आगामी बिहार चुनाव से पहले ही बिहार के जाने-माने पत्रकार अमरेंद्र कुमार ने एक ऐसी पुस्तक को लोगों के बीच में पेश किया, जो इस चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकती है। शीर्षक है ‘नीले आकाश का सच’। यह पुस्तक बिहार और झारखंड की राजनीति, सत्ता, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक तंत्र की जटिल सच्चाइयों को उजागर करती है।
विज्ञापन

इस किताब में दस्तावेज से बढ़कर एक ऐसी पत्रकारिक यात्रा का जिक्र है,जो बताती है कि सत्ता के गिलयारों में कैसे फैसले होते हैं, किस तरह घोटालों की गूंज लोकतंत्र के स्तंभों को हिलाती है और कैसे जनता की उम्मीदें राजनीतिक समीकरणों में गुम हो जाती हैं। बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में पुस्तक का विमोचन हुआ। इस दौरान बतौर मुख्यअतिथि पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने कहा, कि इस पुस्तक में बड़ी ही बारीकी और सुलझे तरीके से बिहार की राजनीति, घोटालों और कई ऐसे राजनीतिक प्रसंगों का जिक्र है, जिसे आज के सभी पत्रकारों को जानना चाहिए। इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वकील विराग गुप्ता, इंडिया हैबिटेट सेंटर के महानिदेशक केजी सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें