फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: द ब्लिस ऑफ इंग्लिश प्रदर्शनी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर- 12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर के अंग्रेजी विभाग की ओर से द ब्लिस ऑफ इंग्लिश प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा कौशल, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व अंग्रेजी प्रार्थना के साथ हुआ। प्रदर्शनी में मंचीय प्रस्तुतियों दामोदर लीला, टेंस सॉन्ग, प्रोनाउन एक्टिविटी, द साइलेंट क्राय और ऑपरेशन सिंदूर ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रिंसिपल सोमगिरि ने बताया कि भाषा-आधारित गतिविधियों केबीसी (कौन बनेगा चैंपियन), वर्ड क्वेस्ट, टंग ट्विस्टर चैलेंज, मिस्ट्री बाउल क्विज, टेंस एक्टिविटी आदि ने विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक और मनोरंजक अनुभव प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनु उमेश, समाजसेवी ओपी गोयल, उमेश वर्मा, विनय कुमार आदि शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें