फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली के बाद चार श्रेणियों में प्लॉट योजना लाएगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- अलग-अलग संख्या में होंगे प्लॉट, सीईओ ने योजना लांच करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण दिवाली के बाद औद्योगिक, आवासीय, वाणिज्यिक और ग्रुप हाउसिंग श्रेणी के प्लॉट की योजना लांच करेगा। इसके लिए सीईओ कृष्ण करुणेश ने संबंधित विभागों को ब्रोशर तैयार कर योजना जारी करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के मुताबिक, योजना में सबसे अधिक 40 आवासीय प्लॉट शामिल किए जाएंगे। ये अलग-अलग सेक्टरों में उपलब्ध बचे हुए प्लॉट होंगे। औद्योगिक श्रेणी में 20 से 25 प्लॉट रखे जाने की तैयारी है। ये अलग-अलग सेक्टरों में होंगे और इनका क्षेत्रफल कम होगा। सभी प्लॉट का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। वाणिज्यिक श्रेणी में बड़े क्षेत्रफल के प्लॉट शामिल होंगे। इनमें पिछली योजनाओं में नहीं बिक सके प्लॉट रखे जाएंगे। वहीं, ग्रुप हाउसिंग श्रेणी में दो से तीन प्लॉट शामिल करने की तैयारी है। सीईओ ने बताया कि योजना लांच करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। यदि आईटी श्रेणी के प्लॉट निकलते हैं तो उन्हें योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें