फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मनकेश्वर शिव मंदिर में आज स्थापित होगी शीतला माता की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-22 के जी ब्लॉक स्थित श्री मनकेश्वर शिव मंदिर में शनिवार को शीतला माता की मूर्ति स्थापना होगी। कार्यक्रम सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक विधि-विधान से आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। मूर्ति स्थापना और भंडारे का आयोजन जी ब्लॉक निवासी संजीव की ओर से कराया जा रहा है। मंदिर समिति के अनुसार, संजीव समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों और मंदिर के सौंदर्यीकरण में भी सहयोग करते हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें