फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार एकड़ में फैला खेल मैदान विकसित करेगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनहित संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करते हुए एसडीएम ने साझा की योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नोएडा। सेक्टर- 115 स्थित सौहरखा के निवासियों और जनहित संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने एसडीएम अनुज नेहरा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसडीएम ने गांव के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए भविष्य की योजनाओं को साझा किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए ग्राम सौहरखा में लगभग चार एकड़ में बने सौहरखा खेल मैदान को नोएडा प्राधिकरण से विकसित कराया जाएगा। इस मैदान में विशेष रूप से लड़कियों के लिए रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। परियोजना के लिए नोएडा प्राधिकरण को आधिकारिक प्रस्ताव भेजा जा चुका है। भूमि के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए यहां प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर रवि यादव, इन्द्रजित पहलवान, संजय शर्मा, अंकित यादव, जतन पहलवान, प्रदीप यादव, दिनेश पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें