धूुप से बचाने के लिए लगाई छह कैनोपी, जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जाएगी संख्या
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। परी चौक के पास अंसल मॉल के सामने यात्रियों को तेज धूप में खड़े होकर अब बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चिलचिलाती धूप से यात्रियों के बचाव के लिए प्रशासन ने कैनोपी लगाई दी है। यात्रियों की इस समस्या को अमर उजाला के बृहस्पतिवार के अंक में छापा गया था।
इस बस स्टॉपेज पर कोई टीन शेड नहीं लगा होने के कारण यात्रियों को धूप में ही खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। खबर छपने के बाद ग्रेनो प्राधिकरण ने लोगों की समस्या को गंभीरता लेते हुए परी चौक पर छांव की व्यवस्था कर दी है। अभी करीब छह कैनोपी लगाई गई है। आगे जरूरत के मुताबिक इनकी संख्या बढ़ाई जाएंगी। वहीं, एक्टिव सिटीजन टीम ने परी चौक पर ठंडे पानी के घड़े रखकर पेयजल की व्यवस्था की है। इससे वहां से आने जाने वाले लोगों को पेयजल की लिए भी भटकना नहीं पडेगा। हर साल इस स्थान पर इनके द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जाती रही है।