फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिटी बसों के रूट बनाने में शहरवासियों सुझाव ले रहा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन


सिटी बसों के रूट बनाने में शहरवासियों सुझाव ले रहा प्राधिकरण
- परिवहन निगम की टीम कर रही नियमित सर्वे, कोई मार्ग न छूटे इसका रखा जा रहा ध्यान

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सिटी बस किस समय किस सड़क से गुजरेगी इसका सुझाव शहरवासी भी दे रहे हैं। सिटी बसों के लाभ से कोई अछूता न रह जाए इसके लिए प्राधिकरण की टीम शहरवासियों से सुझाव ले रही है। 110 सिटी बसों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा रूट कवर करने के मंथन की वजह से अभी तक इसका शेड्यूल तैयार नहीं हो पाया है। हालांकि प्राधिकरण और परिवहन निगम की टीम इसपर काम कर रही है। इस सप्ताह समय सारिणी जारी की जा सकती है जिसके बाद शहरवासियोंं को सफर मेंं काफी राहत मिलेगी।
जिले में सिटी बस सेवा शुरू हुए 11 दिन बीत गए हैं। पीक समय में चलने वाली बसों के समय की जानकारी न होने की वजह से लोग सफर नहीं कर पा रहे हैं। नोएडा के रूट तो लगभग तय हो चुके हैं लेकिन ग्रेटर नोएडा के रूट तैयार करने का काम जारी है। हाल ही में प्राधिकरण और परिवहन निगम के अधिकारियों की बैठक भी हुई थी। बैैठक में शहरवासियों के सुझाव को शामिल करने पर मंजूरी दी गई थी। यानि जाे रूट पहले तय किए गए थे उनमेंं संशोधन करके नए रूट तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


छह साल बाद मिली है सिटी बस सेवा की सौगात
सिटी बसों के चलाने की मांग सालों से की जा रही थी। इसके लिए शहरवासी नियमित मांग करते आ रहे थे। दरअसल, वर्ष 2016 मेंं सिटी बसों का संचालन शुरू हुआ था। जो कि वर्ष 2020 में बंद हो गया। खराब रूट निर्धारण, बसोंं की लंबाई समेत कई कारणों से संचालन के दौरान घाटा हो गया था। पुरानी गलतियों को सुधारते हुए इस बार रूट तैयार करने में शहरवासियों के सुझाव लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


- सिटी बसों के रूट तैयार करने में शहरवासियों के सुझाव भी शामिल किए जा रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक शहरवासी बसों का लाभ ले सकें। इस सप्ताह समय सारिणी जारी की जाएगी।
राजेश कुमार, एआरएम नोएडा इलेक्ट्रिक डिपो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें