फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भरत मिलाप देखकर दर्शकों की आंखें हुईं नम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार की रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में कलाकारों ने विभीषण राजतिलक और भरत मिलाप प्रसंग का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि भगवान राम ने रावण के शेष बचे परिजनों और लंका निवासियों को धर्म व नीति का उपदेश दिया। इसके बाद मंचन में कलाकारों ने श्रीराम व भरत के भावुक मिलन को इतने सजीव रूप से प्रस्तुत किया कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ गणेश वंदन के साथ शुरू हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना की गई। शिव नृत्य के बाद भरत मिलाप का मंचन हुआ। कलाकारों ने दिखाया कि सीता जी के साथ पुष्पक विमान से प्रभु श्रीराम अयोध्या पहुंचते हैं। यहां पर भरत ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने खुशियां मनाई। दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। देर रात तक रामलीला मैदान में भारी संख्या में लोग जुटे रहे और भरत मिलाप लीला का आनंद लेते हुए स्वयं को उस ऐतिहासिक प्रसंग का साक्षी महसूस करते रहे। इस मौके पर श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी की ओर से सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, रोबिन अग्रवाल, प्रदीप बंसल, रोहित बंसल, पारस बंसल, अतुल अग्रवाल, संदीप आदि मौजूद रहे।
00
आज निकाली जाएगी शोभायात्रा
- राजकीय इंटर से राजगद्दी श्रीराम शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा राजकीय इंटर कॉलेज शुरू होकर गुरहट्टी चौराहा, बुधबाजार होते हुए नगर निगम कार्यालय समाप्त होगी। रविवार को श्री राम राज्याभिषेक का मंचन किया जाएगा। श्रद्धालु दीपक लेकर आएंगे। रामलीला मैदान में दीपोत्सव मनाया जाएगा। रामलीला मैदान के ग्राउंड को दीपों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

00
बच्चियों को परिजनों से मिलाया
-लाइनपार की रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में छह साल की सृष्टि और पांच साल की वैष्णवी शुक्रवार को अपने परिजनों से बिछड़ गईं। दोनों बच्चियां काफी समय तक परेशान रहीं। बच्चियों ने अपने माता और पिता का नाम बताया। रामलीला संचालकों ने दोनों बच्चियों को उनके परिवार से मिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें