फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉलेज के छात्रों को एसआईआर की ए बी सी डी पढ़ाएगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

कॉलेज के छात्रों को एसआईआर की ए बी सी डी पढ़ाएगा प्रशासन
-जिलाधिकारी के स्थलीय निरीक्षण के दौरार छात्रों से बातचीत में दिखा जानकारी का अभाव
-एक कंपनी में भी पहुंचीं जिलाधिकारी, जहां के कर्मचारी छात्रों से ज्यादा जागरूक निकले
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के कॉलेजों के छात्रों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के बारे में जानकारी तक नहीं हैं। सोमवार को बेनेट विश्वविद्यालय में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने छात्रों से पूछा तो कोई भी एसआईआर के बारे में जानकारी नहीं दे सका। पढ़े-लिखे छात्रों की जगह कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों को भी जानकारी थी। जिस पर अब प्रशासन ने कॉलेजों में एसआईआर और उसके बाद विशेष शिविर लगाकर छात्रों को जागरूक किया जाएगा। उनको एसआईआर की एबीसीडी पढ़ाई जाएगी।
जिलाधिकारी मेधा रूपम सोमवार को एसआईआर कार्यक्रम के तहत ग्रेटर नोएडा के बेनेट विश्वविद्यालय में पहुंची। जहां प्रशासन का शिविर लगा हुआ था। वहां डीएम ने छात्रों से बातचीत भी की। बातचीत के दौरान डीएम ने छात्रों से एसआईआर के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई भी छात्र ठीक से जवाब नहीं दे सके। यहां तक कि एसआईआर का पूरा नाम भी नहीं बता सकें। एक छात्र ने जवाब भी दिया, लेकिन वो विज्ञान से जुड़ा जवाब दे रहा था। इसके बाद डीएम ने सभी छात्रों को एसआईआर के बारे में जानकारी दी। वहां के बाद डीएम शीला फाॅर्म कंपनी पहुंची। यहां श्रमिकों से बात की। श्रमिकों ने एसआईआर के बारे में जानकारी दी और अपना प्रपत्र जमा करने की बात की। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर का शिक्षित वर्ग ही एसआईआर से अनजान हैं। उनको जागरूक किया जाएगा। जिले के सभी शिक्षण संस्थान में शिविर लगाकर छात्रों को जागरूक किया जाएगा। उनको मतदाता भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिफ्टिंग के बाद नए बूथ पर नहीं मिल रही वोट
एसआईआर के दौरान काफी मतदाता ऐसे है, जो मतदाता पंजीकरण के पते से शिफ्ट होकर दूसरी जगह पहुंच गए हैं। उनको गणना प्रपत्र दाखिल करने में दिक्कत हो रही है। दोनों जगह के बीएलओ सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर डीएम ने कहा कि इस संबंध में बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि अगर ऐसा है तो संबंधित बीएलओ से गणना प्रपत्र मंगवाकर भरना होगा। मतदाताओं से भी अपील की है कि अगर बीएलओ नहीं आया है तो फिर स्वयं जिम्मेदारी लेकर प्रपत्र भरकर जमा करा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें