फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युद्ध ग्रस्त देशों में फंसे जिले के लोगों की मदद करेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला प्रशासन ने जारी किए जिला आपातकालीन कंट्रोल रूम के नंबर 0120-2978231 और 0120-2978232
विज्ञापन

- ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण यूएई, कुवैत, ओमान, बहरीन समेत अन्य देशों में फंसे है लोग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण भारत के काफी लोग विभिन्न देशों में फंसे हैं। इनमें जिले के लोग भी शामिल है। जिला प्रशासन ऐसे लोगों की मदद करेगा। इसके लिए प्रशासन युद्ध ग्रस्त देशों में फंसे लोगों का डाटा जुटा रहा है। सोमवार को प्रशासन ने जिला आपातकालीन कंट्रोल रूम के नंबर जारी कर दिए है। अधिकारियों ने कहा है कि जिले का कोई निवासी अगर युद्ध ग्रस्त देशों में फंसा है तो उसकी जानकारी कंट्रोल रूम के नंबर 0120-2978231 व 0120-2978232 पर दी जा सकती है। केंद्र सरकार की मदद से उनको प्रभावित देशों से निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन

अहम है कि जंग की वजह से ईरान, इराक, कुवैत, इजराइल, बहरीन, यूएई और कतर आदि देश के एयरस्पेस बंद कर दिए गए हैं। अफसरों ने बताया कि अगर युद्ध ग्रस्त देशों में जिले का कोई निवासी काम करता है या रहता है तो उनके परिजन जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अलावा यात्रा पर खाड़ी देशों में लोगों की भी मदद की जाएगी। कंट्रोल रूम के जारी किए गए नंबरों के अलावा जिला आपदा विशेष के नंबर 81455 63077 पर भी संपर्क कर सकते हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें