नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-बी के संदिग्ध मरीजों की जांच करीब दो महीने से बंद है। अस्पताल से हर सप्ताह करीब 25-30 मरीजों के जांच सैंपल चाइल्ड पीजीआई में भेजे जाते थे, लेकिन बजट के अभाव में प्रबंधन वायरल लोड टेस्टिंग किट नहीं खरीद पा रहा है। इसमें मरीजों के लिवर में सूजन, बुखार व अन्य संक्रमण की स्थिति का पता आसानी से चल जाता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की शासन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में बजट मिलते ही वायरल लोड जांच शुरू करने की बात कही गई है। ब्यूरो
जिला अस्पताल से मरीजों के सैंपल हेपेटाइटिस-बी जांच के लिए आते थे। उच्च अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता हुई है। किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -डॉ. डीके सिंह, कार्यवाहक निदेशक व डीन, चाइल्ड पीजीआई