फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बुजुर्ग महिला समेत तीन से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में बाइक सवार बदमाशों की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में बदमाशों ने तीन अलग-अलग मामलों में बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों से चेन और मोबाइल लूट लिए। संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

पहली घटना 11 जुलाई को सेक्टर-76 की एक सोसाइटी में रहने वाली 65 वर्षीय चंचल गुप्ता के साथ हुई। मार्केट से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली। केस 11 दिन बाद सेक्टर-113 थाने में दर्ज किया गया।
दूसरी वारदात 16 जुलाई को सेक्टर-77 की सब्जी मंडी के पास हुई, जहां बदमाशों ने विद्या निवास मिश्र से चेन छीनी। इस मामले में भी एक सप्ताह बाद केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

तीसरी घटना 15 जुलाई को नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास हुई जहां अभिनय कुमार से मोबाइल छीना गया। इस मामले की रिपोर्ट भी छह दिन बाद दर्ज की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें