फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेरापंथ युवक परिषद का रक्तदान शिविर 17 सितंबर को

विज्ञापन
हांसी तेरापंथ युवक परिषद में उपस्थित परिषद के सदस्य। संस्था
विज्ञापन
फोटो संख्या 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद अपने 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर 17 सितंबर को देशभर में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में तेरापंथ युवक परिषद हांसी द्वारा पुराना भारत सिनेमा वाली गली स्थित तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
परिषद के मीडिया प्रभारी सचिन जैन ने बताया कि परिषद द्वारा लगातार 10वां वार्षिक रक्तदान शिविर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष जतिन जैन करेंगे, जबकि शिविर के संयोजक आयुष जैन और सह-संयोजक दिशांत जैन होंगे। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीतम जैन उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कुलवंत जैन करेंगे। संयोजक आयुष जैन ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2022 में परिषद द्वारा हांसी में 558 यूनिट रक्त एकत्र किया गया था, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के मुख्य सदस्य रवींद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में हांसी तेरापंथ सभा, महिला मंडल और अणुव्रत समिति का विशेष सहयोग रहेगा। इस अवसर पर जतिन जैन, अंशुल जैन, नीरज जैन, सूरज जैन, विशाल जैन, हर्षुल जैन, विशेष जैन, मुदित जैन माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें