फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की संभावित तारीखें आईं सामने, पीएम मोदी करेंगे जनसभा

Tue, 17 Mar 2026 04:12 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 या 29 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। वह जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
जनसभा के लिए तैयार होता जर्मन शैली के हैंगर, नोएडा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए एक जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 28 या 29 मार्च की तारीख संभावित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन


अपर आयुक्त राजीव मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भी पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने से संबंधित थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित जनसभा 28 या 29 मार्च को होनी है। इस जनसभा और रैली के लिए जर्मन शैली के हैंगर बनाने का काम शुरू हो गया है।

पहले चरण में यहां के लिए मिलेंगी उड़ान
पहले चरण में जेवर से बंगलूरू, मुंबई और कोलकाता के लिए उड़ान भरी जाएगी। जेवर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस कंपनियों से बात की गई है। पहले चरण में करीब 10 अलग-अलग शहरों के लिए जेवर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें