नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के अधिवेशन में टेंट, बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस और वेडिंग उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। संगठन ने जीएसटी पंजीकरण की सीमा बढ़ाने, कंपोजिशन स्कीम की सीमा दो करोड़ रुपये करने और दर छह से घटाकर दो प्रतिशत करने की मांग रखी। इस दौरान अशोक चावला, अरुण शर्मा, अभिलेष शर्मा, महेश गुप्ता, मुकेश त्यागी, मुकेश सिंघल, विनोद पाल, जगदीश नागर, विनोद शर्मा, प्रवीण चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, सुरेंद्र नागर और विधायक पंकज सिंह समेत जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।