नोएडा (संवाद)। सेक्टर-110 स्थित महर्षि विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुरु परंपरा पूजन, सामूहिक ध्यान और प्राणायाम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शांति पाठ और सामूहिक ध्यान से हुई। जिसमें ध्यान शिक्षक शशि भूषण ने विद्यार्थियों को शांति एवं सद्भाव के महत्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य उमेश सिंह सेंगर ने विद्यार्थियों को विश्व शांति दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शांति को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर दैनिक व्यवहार और जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके साथ ही कार्यक्रम के समापन पर शिक्षिका प्रियंका सिन्हा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को विश्व शांति व जनकल्याण के लिए शपथ भी दिलाई।