गरमपानी (नैनीताल)। ग्राम पंचायत चापड़ गांव में सोमवार की रात ताड़ीखेत ब्लॉक के तिपोला निवासी टेंट व्यापारी संदीप सिंह मेहरा (43) पुत्र लक्ष्मण सिंह मेहरा का शव संदिग्ध हालात में टेंट गोदाम में फंदे से लटका मिला।
मंगलवार को रानीखेत के नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह अधिकारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अधिकारियों को बताया कि संदीप सोमवार दोपहर घर से बाहर निकलने के बाद देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे थे। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन की। बाद में ग्रामीण संदीप के टेंट के गोदाम में पहुंचे तो अंदर से कमरे का दरवाजा बंद मिला। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर संदीप का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना ग्रामीणों ने सूचना राजस्व विभाग को दी। नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। संजय अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को रोता हुआ छोड़ गए हैं। संवाद