फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के निर्माण पर गांव में तनाव, पुलिस तैनात

विज्ञापन
रबूपुरा में धार्मिक स्थल को लेकर विवाद के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बीरमपुर में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। एक समुदाय के लोग धार्मिक स्थल का निर्माण कराना चाहते हैं। जबकि, दूसरे समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। मामले की सूचना पर आलाधिकारियों ने एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, दोनों पक्षों के 60 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव में कई वर्षों से एक समुदाय के लोग एक स्थान पर एकत्रित होकर अपने धर्म से जुड़ीं परंपरा निभाते थे। इसका किसी ने विरोध नहीं किया था। अब उक्त स्थान पर नया और बड़ा धार्मिक स्थल बनाया जा रहा है। इस पर दूसरे पक्ष को आपत्ति है। दूसरे पक्ष के लोगों कहना है कि धार्मिक स्थल के निर्माण की आड़ में सार्वजनिक भूमि पर भी कब्जा किया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें परंपराओं से कोई एतराज नहीं है, लेकिन धर्म की आड़ में कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विरोध करने वाले पक्ष ने पुलिस और जनप्रतिनिधि से भी मामले के निस्तारण की गुहार लगाई गई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी हल नहीं निकल पाया है। इस बाबत एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि मामला संज्ञान में है। फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। दोनों पक्षों से 60 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। विवाद के निपटारे के लिए वार्ता भी की जा रही है।
विज्ञापन

कुंडे से फंदा लगा युवक ने जान दी
चौड़ा गांव निवासी एक कंपनी के कर्मचारी ने कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली सेक्टर-24 के थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने बताया कि मूलरूप से बुलंदशहर निवासी अवधेश (24) सेक्टर-6 की एक कंपनी में काम करता था। वह रिश्तेदार व दोस्त के साथ चौड़ा गांव में किराये पर रहता था। रविवार शाम को अवधेश ने दरवाजे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
किशोर ने की आत्महत्या
सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल के पास एक पेड़ से किशोर का शव लटका मिला। प्राथमिक जांच में पता चला है कि प्रेमिका से मनमुटाव से नाराज किशोर ने पेड़ से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस के मुताबिक, छोटू (17) परिवार के साथ सेक्टर-16 की झुग्गी में रहता था। कुछ दिनों से वह परिवार से अलग रह रहा था। शनिवार को छोटू का शव जीआईपी मॉल के पास एक पेड़ से लटका मिला। हाथ पर लड़की का नाम गुदा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि प्रेमिका से मतभेद होने से उसने आत्महत्या की है। परिजनों ने इस मामले में अभी तक कोतवाली सेक्टर-39 में किसी तरह की शिकायत नहीं दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें