नोएडा (संवाद)। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सार्वजनिक जगहों से लावारिस कुत्ते नोएडा प्राधिकरण को हटाने हैं। इस तैयारी में प्राधिकरण सेक्टर-93 बी में डॉग शेल्टर बनवाने जा रहा है। डॉग शेल्टर को प्राधिकरण की तरफ से जारी किया गया पहला टेंडर सफल नहीं रहा है। इसलिए प्राधिकरण ने दूसरा टेंडर जारी कर 14 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। शेल्टर के निर्माण में 29 लाख रुपये की लागत अनुमानित है। शेल्टर की क्षमता 150 कुत्तों के रखने और उनके इलाज की होगी। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एजेंसी चयन कर डॉग शेल्टर का निर्माण शुरू कराया जाएगा। ब्यूरो