ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नए जमीन अधिग्रहण कानून को लागू करने, 10 फीसदी भूखंड देने समेत मांगों को लेकर 17 जुलाई को किसान संघर्ष मोर्चा की ओर से महापंचायत का आयोजन होगा। इसमें कई किसान संगठनों के पदाधिकारी जुटेंगे। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डा. रूपेश वर्मा ने बताया कि 2023 से किसान लगातार आंदोलन कर रहे है। शासन स्तर पर ही सर्किल रेट बढ़ाने, 10 फीसदी भूखंड देने, नए जमीन अधिग्रहण कानून को लागू करने समेत मांगों को लेकर आश्वासन मिलते है। समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान का कहा है कि महापंचायत लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। किसान संगठन के पदाधिकारी सोशल मीडिया पर भी अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान करन में जुटे है।